राज्य सरकार से प्राप्त 11 नए पेट्रोलिंग वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिले के थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में माहवारी अपराध गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।
उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। डीसी ने कहा कि इन नए वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।
पाकुड़ पुलिस को मिली नई ताकत,सुरक्षा व्यवस्था होगी और सशक्त।राज्य सरकार से प्राप्त 11नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को पुलिस अधीक्षक के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अब तेज होगी पेट्रोलिंग•हर कोने तक पहुंचेगी पुलिस• बढ़ेगा जनता का भरोसा।#PublicSafety @JharkhandCMO @pakurpolice pic.twitter.com/ld5pyyOrMR
— DC PAKUR (@dcpakur) March 18, 2026
वाहन तैनाती की खास बातें
- सभी 11 वाहन विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे
- आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय में आएगी तेज़ी
- पेट्रोलिंग अभियान और अवैध खनन पर छापेमारी होगी तेज़
- चोरी और छिनतई रोकने में मिलेगी मदद
माहवारी अपराध गोष्ठी में दिए गए अहम निर्देश
एसपी निधि द्विवेदी ने माहवारी अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी, जुलूस मार्ग पर ड्रोन निगरानी, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षाबल तैनात करने का आदेश दिया।
📌 गोष्ठी में दिए गए प्रमुख निर्देश
- बिजली के तार, क्षतिग्रस्त खंभे और ईंट-पत्थर हटाने पर जोर
- फरवरी माह में 63 कांडों का सफल निष्पादन किया गया
- चोरी और छिनतई रोकने के लिए सघन पेट्रोलिंग अभियान जारी रहे
- अवैध खनन पर छापेमारी तेज़ की जाए
- अपराधियों पर कार्रवाई के लिए पैरोकारी बंद करने का आदेश
- ESV और STF परीक्षा का आयोजन किया गया
“संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात की जाए। अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
— निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी सम्मानित
बैठक में ESV और STF परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और परीक्षाओं में भाग लेने वाले अधिकारियों को एसपी ने पुरस्कृत किया। यह कदम पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया।
परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का • मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार • पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आज़ाद • महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी

Hi, I’m छाया कुमारी — your blogger girl from Hiranpur itself! 🌸
I love exploring local places, finding useful info, and sharing simple guides that help our community and visitors. From hidden spots to daily-life tips, I write about Hiranpur the way a local lives it — real, helpful, and from the heart.
If it’s about Hiranpur & its nearby area’s, chances are I’ve seen it, tried it, or asked someone who knows it best 😉
